Border 2 Box Office Collection Worldwide: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। अभी हाल अभी हाल ही में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म बॉर्डर 3 का भी ऐलान कर दिया है। इन सब के बीच अब बॉर्डर 2 की कमाई के नए आंकड़े सामने आए हैं। ये आंकड़े खाली इंडिया नहीं बल्कि दुनियाभर के हैं। फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म बॉर्डर 2 अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर चुकी है।
'बॉर्डर 2' ने दुनियाभर में की इतनी कमाई
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म बॉर्डर 2 ने इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में गदर काट रखा है। फिल्म बॉर्डर 2 के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस के नए आकड़े सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 275 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। कमाई के नए आंकड़ों ने मेकर्स और फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दे कि अभी फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। जिसमें आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।
फिल्म में नजर आए ये सितारे
फेमस डायरेक्टर अनुराग सिंह (Anurag Singh) के निर्देशन में बनी फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), मोना सिंह (Mona Singh), सोनम बजवा (Sonam Bajwa), आन्या सिंह (Anya Singh) और अहान शेट्टी (Ahan Shetty) अहम रोल में है। फिल्म बॉर्डर 2 की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हो रही कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
