Border 2 box office collection day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक सनी देओल की वॉर ड्रामा 'बॉर्डर 2' रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए हैं। महज 3 दिनों के अंदर इस मूवी ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। दर्शकों इस मूवी पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कई एक्टर्स अहम रोल में नजर आ रहे हैं। सोमवार के दिन इस मूवी के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर यह मूवी 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। आइए देखें 5 दिनों में फिल्म ने टोटल कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Pic Credit: IMDb
200 करोड़ी हुई 'बॉर्डर 2'
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी पाजी की मूवी ने मंगलवार को केवल 19.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। 5 दिनों में इस मूवी का टोटल कलेक्शन 212.98 करोड़ रुपये हो गया है1 यह मूवी 200 करोड़ रुपये के क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो गई है। इस मूवी ने 5 दिनों में ही कई फिल्मों के रिकार्ड्स को ध्वस्त कर दिया है1 मेकर्स को उम्मीद है कि यह बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन में सफल रहने वाली है।
यह भी पढ़ें: फ्लॉप समझकर इन डायरेक्टर्स ने सनी पाजी संग किया था काम, 'गदर 2'-'बॉर्डर 2' की सक्सेस ने खोल दी आखें
दर्शकों ने 'बॉर्डर 2' देखने के बाद वरुण धवन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की है। हालांकि फिल्म रिलीज से पहले वरुण धवन के एक्सेंट को लेकर काफी ट्रोल किया गया था। वहीं सनी पाजी भी हमेशा की तरह फिल्म में दमदार नजर आ रहे हैं। इस मूवी में अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई फीमेल एक्टर्स लीड रोल में हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह 1971 में हुए भारत-पकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित है।
