Border 2 Box Office Collection Day 2: सनी पाजी की फिल्म ने मचाया कोहराम, दूसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Border 2 box office collection day 2: अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' ने धांसू ओपनिंग लेने के बाद अब दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। तो चलिए देखते हैं कि सनी पाजी की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने दूसरे दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Border 2 Box Office Collection Day 2: बीते कुछ सालों में मेकर्स ने अपनी ब्लॉकबस्टर मूवीज का सीक्वल बनाया, जिनमें से कई सफल रहे तो कईयों को दर्शकों ने ज्यादा पसंद नहीं किया। ऐसे में अब हाल ही में सनी देओल की साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल यानी 'बॉर्डर 2' बनाई गई। इस मूवी को निर्माताओं ने 23 जनवरी के दिन रिलीज किया। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग ली। वहीं दूसरे दिन भी 'बॉर्डर 2' ने कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है। तो चलिए देखते हैं इन 2 दिनों में 'बॉर्डर 2' ने कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Border 2 Box Office Collection Day 2

Pic Credit: X

दूसरे दिन भी 'बॉर्डर 2' का कलेक्शन रहा दमदार

Sacnilk के मुताबिक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। शनिवार के दिन इस मूवी ने 35 करोड़ रुपये की धांसू कमाई की है। दो दिनों में 'बॉर्डर 2' ने 65 करोड़ रुपये छाप लिए हैं। रविवार और 26 जनवरी की छुट्टी होने की वजह से अब इस मूवी के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है। फिल्म के ज्यादातर शोज हाउसफुल जा रहे हैं। इस मूवी के माध्यम से सनी देओल एक बार फिर सिनेमाघरों में देशभक्ति क जोश वापस लाने में कामयाब रहे हैं।

End of Feed