Border 2 advance Booking: पहले दिन धांसू ओपनिंग लेने को तैयार है सनी पाजी की वॉर ड्रामा, जानिए यहां

Border 2 advance Booking: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की आने वाली फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी के दिन रिलीज होने को एकदम तैयार है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक सनी देओल की यह मूवी पहले दिन तगड़ी ओपनिंग लेने में साबित हो सकती है।

Border 2 advance Booking: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को देखने का क्रेज लोगों के अंदर साफ तौर पर देखा जा सकता है। इस वॉर ड्रामा को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने 23 जनवरी का दिन चुना है। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने बड़ा वीकेंड बनाने के लिए इसे रिलीज करने के लिए गणतंत्र दिवस का मौका चुना है। अब यह देखना है कि सनी पाजी की यह मूवी छुट्टियों के लंबे समय का लाभ बॉक्स ऑफिस पर उठाने के बाद अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या नहीं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराने में लगी हुई है।

Border 2 advance Booking

Pic Credit: Instagram

पहले दिन इतनी ओपनिंग लेगी 'बॉर्डर 2'

Sacnilk की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 1,17,479 टिकट्स दोपहर कर बेच दी हैं। इस बुकिंग को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि दर्शक फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म के 9,369 शोज में से शुरुआती अनुमानों के अनुसार अब तक 3.87 करोड़ से अधिक की कमाई हो चुकी है। ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि यह फिल्म पहले दिन 7.11 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने की उम्मीद है, जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं।

End of Feed