Bhooth Bangla को 'माइकल' से मिली टक्कर, 8वें दिन कमाए इतने करोड़

Bhooth Bangla Box Office Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लोग खूब प्यार दे रहे है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म ने 8 वें बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की है।

Bhooth Bangla Box Office Day 8: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) हाल ही में रिलीज हुई है। धुरंधर 2 के बाद सभी को फिल्म भूत बंगला को खूब प्यार दे रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार से लेकर राजपाल यादव ने मस्त एक्टिंग की है। इस मूवी को देखकर आप पक्का खुश हो जाएंगे। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की 8 वें दिन की कमाई को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने 8 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। (ये भी पढ़ें-Akshay Kumar की बेटी से मांगी थी न्यूड फोटो, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा)

bhooth bangla box office (2)

भूत बंगला को 'माइकल' से मिली टक्कर (pic credit-movie posters)

भूत बंगला को 'माइकल' से मिली टक्कर (pic credit-instagram)

भूत बंगला ने कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूत बंगला ने अपने दूसरे वीकेंड में दमदार शुरुआत की है और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क के अनुसार, आठवें दिन (दूसरे शुक्रवार) को फिल्म ने 8,573 शोज में 5.75 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया। इससे फिल्म का भारत नेट कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये हो गया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ग्रॉस के हिसाब से भारत में कलेक्शन 107.20 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। विदेशों में आठवें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जिसके साथ अंतरराष्ट्रीय ग्रॉस 37.50 करोड़ रुपये हो गया। कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 144.70 करोड़ रुपये है। (ये भी पढ़ें-पहले हफ्ते में 100 करोड़ टच नहीं कर पाए अक्षय कुमार, देखें आंकड़ें)

End of Feed