Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 10: कार्तिक आर्यन धीरे-धीरे एक से बढ़कर फिल्में देने के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार की जगह पर कब्जा जमाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। 1 नवंबर के दिन कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' रिलीज हुई थी। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए लगभग 10 दिन हो गए हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। निर्माताओं के लिए खुशी की बात यह है कि 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए देखें इस मूवी ने रविवार को कितने रुपये कमाए हैं।
200 करोड़ी बन गई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3'
'भूल भुलैया 3' कार्तिक आर्यन के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 'भूल भुलैया 2' के पास था। हालांकि Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार शनिवार को कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरी ओर रविवार के जो अनुमानित आंकड़े सामने आए हैं उनके अनुसार यह मूवी 16.5 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। फिल्म का कलेक्शन 198.66 करोड़ रुपये हो गया है।
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 3' की सीधी टक्कर अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' से हुई थी। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश हुआ। इसके बाद दोनों ही फिल्में 200 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही हैं। 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। फिल्म में तीसरे पार्ट में विद्या बालन की एंट्री भी मेकर्स ने कराई है।
