बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी नई फिल्म बंटवारा 1947 पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की थी, जिसमें शबाना आजमी और प्रीति जिंटा भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म बंटवारा 1947 को राजकुमार संतोषी ने बनाया है और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। बंटवारा 1947 से दर्शकों को जैसी कमाई की उम्मीद थी, इसने वैसा कारोबार बॉक्स ऑफिस पर दर्ज नहीं कराया है, जिसकी वजह से मेकर्स थोड़े निराश हैं लेकिन ऐसा भी नहीं है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में रेंग रही है। बंटवारा 1947 ने 3 दिनों में अपने खाते में 25.45 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसके साथ ये सनी देओल के करियर की टॉप 5 फर्स्ट वीकेंड ओपनर्स में शामिल हो चुकी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Captain India: इरफान खान की हीरोइन संग दिखेंगे Kartik Aaryan, सितम्बर 2026 से शुरू होगी जोड़ी
Jaat को धूल नहीं चटा पायी Sunny Deol की Batwara 1947, Top 5 वीकेंड ओपनर्स में मिली जगह
Sunny Deol की Top 5 फर्स्ट वीकेंड ओपनर्स की लिस्ट
सनी देओल की सेकेंड इनिंग कमाल की चल रही। गदर 2, जाट और बॉर्डर 2 से उन्होंने फिर से वही लोकप्रियता हासिल कर ली है, जिसके लिए कभी वो पहचाने जाते थे। हालांकि उनकी ताजा रिलीज बंटवारा 1947 मनमाफिक कारोबार नहीं कर पा रही है। फिल्म ने पहले 3 दिनों में केवल 25.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके साथ ये सनी देओल के करियर की चौथी सबसे बड़ी फर्स्ट वीकेंड ओपनर बन चुकी है। अगर बात करें सनी पाजी की टॉप 5 फर्स्ट वीकेंड ओपनर्स की तो वो लिस्ट कुछ इस प्रकार है: TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Karan Johar ने Musafir Cafe डायरेक्टर पर लगाया दांव, जल्द शुरू करेंगे वेब सीरीज
गदर 2: 134.88
बॉर्डर 2: 129.89
जाट: 40.62
बंटवारा 1947: 25.45
घायल वन्स अगेन: 23.25
Awarapan 2 से हुई टक्कर से पड़ा Batwara 1947 पर प्रभाव
सनी देओल की बंटवारा 1947 की कमाई पर आवारापन 2 से हुए क्लैश से बुरा प्रभाव पड़ा है। फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में बंटवारा 1947 के साथ ही रिलीज हुई थी, जिसने शानदार कमाई की है। इसे इमरान हाशमी के कमबैक की तरह देखा जा रहा है, जिसका लम्बे वक्त से इंतजार था। इसके साथ-साथ बंटवारा 1947 मास ऑडियंस के लिए बनाई गई फिल्म भी नहीं है, जिस कारण भी इसकी कमाई थोड़ी सीमित ही है।
