Baaghi 4 Box Office Day 5: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का हुआ बुरा हाल, 5 दिनों में कमाए कुल इतने करोड़

Baaghi 4 Box Office Day 5: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन ड्रामा फिल्म 'बागी 4' (Baaghi 4) की कमाई हर दिन मेकर्स की चिंता को बढ़ा रही है। यह मूवी 5 दिनों के अंदर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें इस मूवी का टोटल कलेक्शन कितना रहा है।

Baaghi 4 Box Office Day 5: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'बागी 4' ने 5 सितंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस मूवी को मेकर्स ने कई भाषाओं में रिलीज किया, इसके बाद यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में नाकाम होती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात यह है कि 'बागी 4' (Baaghi 4) को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और यह अभी तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। आइए देखें इस मूवी ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया है।

Tiger Shroff's Baaghi 4

Pics Credit: IMDb

सुस्त पड़ रही है 'बागी 4' की कमाई

सैकनिल्क द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा 'बागी 4' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांचवे दिन 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह अभी अनुमानित आंकड़े हैं। ओपनिंग डे पर 12 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करने के बाद भी 'बागी 4' ने बॉक्स ऑफिस पर जरा भी दम नहीं दिखाया है। ऑडियंस की ओर से भी फिल्म ओके-ओके रिव्यू मिले हैं। यह मूवी 5 दिनों में अब तक 39.75 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है।

End of Feed