Yeh Prem Mol Liya 27 Vs Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 1: नवंबर को सिनेमाघरों में दो अलग-अलग अंदाज की फिल्में रिलीज हुईं। एक तरफ सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की पारिवारिक और रोमांटिक फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' (Yeh Prem Mol Liya) थी, जिसमें आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और शरवरी (Sharvari) की जोड़ी नजर आई। वहीं दूसरी तरफ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) अपनी एक्शन फिल्म 'गनमास्टर जी9' (Gunmaaster G9) के साथ दर्शकों के बीच पहुंचे। दोनों फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले चर्चा थी और इनके बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले की उम्मीद भी की जा रही थी। अब दोनों फिल्मों के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए है।
आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' ने इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' को दी टक्कर, जानें पहले दिन की कमाई (Image Source: IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Gunmaaster G9 BO Prediction Day 1: 'ये प्रेम मोल लिया' के आगे पानी मांग जाएगी इमरान की फिल्म, इतनी होगी कमाई
पहले दिन किस फिल्म ने ज्यादा कमाई की?
'गनमास्टर जी9' और 'ये प्रेम मोल लिया' एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह दोनों फिल्म की पहले दिन की कमाई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन करीब 4 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। वहीं इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' का पहले दिन का नेट कलेक्शन लगभग 3.65 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यानी दोनों फिल्मों के बीच कमाई का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहा, लेकिन शुरुआती आंकड़ों में आयुष्मान खुराना की फिल्म थोड़ी आगे नजर आई। ये आंकड़े शुरुआती अनुमानों पर आधारित हैं और अंतिम आंकड़ों में बदलाव हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Yeh Prem Moh Liya Box office Day 1: खास बड़ी ओपनिंग नहीं लेगी आयुष्मान-शरवरी की फिल्म, इतना होगा बिजनेस
'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आए ये सितारे
'ये प्रेम मोल लिया' का निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रेम मिश्रा और शरवरी पूर्वा सोलंकी के किरदार में हैं। फिल्म की कहानी रोमांस और परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें अनुपम खेर (Anupam Kher), सुप्रिया पाठक (Supriya Pathak), सीमा पाहवा (Seema Pahwa), सौम्या टंडन (Saumya Tandon) और शाद रंधावा (Shaad Randhawa) भी अहम रोल में हैं।
'गनमास्टर जी9' में इन स्टार्स ने मचाया धमाल
दूसरी ओर, 'गनमास्टर जी9' में इमरान हाशमी एक्शन अवतार में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त (Aditya Datt) ने किया है। इसमें जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana), अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) और श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam) भी शामिल हैं।
