Awarapan 2 Vs Batwara 1947: बॉलीवुड के धांसू एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। साल 2007 में आई फिल्म आवारापन के इस सीक्वल को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सनी देओल की बंटवारा 1947 के साथ क्लैश के बावजूद आवारापन 2 ने पहले वीकेंड में करीब 81 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। वहीं, बंटवारा 1947 (Batwara 1947) ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। तीन दिनों में फिल्म का कलेक्शन करीब 26 करोड़ रुपये पहुंचा। चौथे दिन दोनों फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस की रेस में इमरान हाशमी की फिल्म अभी भी काफी आगे है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-जोया अख्तर ने कन्फर्म की 'Zindagi Na Milegi Dobara 2', बोलीं 'स्क्रिप्ट पर काम जारी...')
सनी देओल से बहुत आगे निकले इमरान हाशमी (pic credit-instagram)
आवारापन 2 के चौथे दिन का कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, आवारापन 2 ने चौथे दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने यह कलेक्शन 10,849 शोज से किया। रविवार की 26 करोड़ रुपये की कमाई के मुकाबले चौथे दिन फिल्म की कमाई में करीब 64.4 फीसदी की गिरावट आई। इसके साथ ही फिल्म का चार दिनों का भारत में नेट कलेक्शन करीब 91 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 109.02 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। विदेशी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 2.5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 21.8 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई करीब 130.82 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
बंटवारा 1947 की कमाई में बड़ी गिरावट
दूसरी ओर, सनी देओल की बंटवारा 1947 के लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा। फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़, दूसरे दिन 13.50 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 72 फीसदी की गिरावट आई और इसने सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही चार दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई 28.50 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब 33.95 करोड़ रुपये है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी और राजकुमार संतोषी के निर्देशन वाली यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानी पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है, जो विभाजन के बाद भारत से पाकिस्तान जाता है। क्रिटिक्स से अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो पाई है।
