Awarapan 2 Box Office Collection: 7वें दिन भी कायम है 'आवारापन 2' का जलवा, दुनियाभर में मचा रखा है धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 21, 2026, 02:01 PM IST

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 को रिलीज हुए 7 दिन हो गए है। फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और दिशा पाटनी (Disha Patani) की लीड रोल वाली फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म आवारापन 2 ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसका असर फिल्म की कमाई पर भी दिखाई दे रहा है। फिल्म आवारापन 2 को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन भी धमाल मचाती हुई नजर आई। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म आवारापन 2 ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 7

फिल्म आवारापन 2 ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन (Image Source: Awarapan 2 Movie)

Awarapan 2 Box Office Collection (Day 7)

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कमाई

रिलीज के दिन पूरे

7 दिन

7वें दिन की कमाई (India Net)*

₹6.00 करोड़

6वें दिन की कमाई (India Net)

₹5.04 करोड़

कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (7 दिन)

₹113.50 करोड़

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

₹161.67 करोड़

'आवारापन 2' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म आवारापन 2 का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 113.50 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

दुनियाभर में मचा रखा है धमाल

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म आवारापन 2 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 161.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी खुश कर दिया है। इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की भी अहम रोल में है। फिल्म आवारापन 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

End Article
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। ...

End of Feed