Avengers Doomsday Advance Booking: भारत में शुरू हुई एडवांस बुकिंग, इस दिन रिलीज होगी Marvel की मेगा फिल्म

Avengers Doomsday Advance Booking: हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी है।

Avengers Doomsday Advance Booking: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैन्स हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस मूवी के बेताब दर्शकों के लिए मेकर्स ने बड़ा ऐलान कर दिया है। अब जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक भारत में फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग 17 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। दर्शक अब सिनेमाघरों में अपनी पसंदीदा सीट बुक कर सकते हैं। फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में 17 दिसंबर 2026 को दस्तक देगी जबकि अमेरिका में इसे 18 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मनीष गोयल के समर्थन में उतरीं पत्नी पूनम नरूला, Qazi Touqeer की लगाई क्लास)

Avengers Doomsday

'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू (Pic Credit: Instagram)

भारत में कब से बुक कर सकते हैं टिकट?

भारत में 'एवेंजर्स डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग 17 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन और सामान्य स्क्रीनिंग के लिए टिकटों की बिक्री दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू होगी। दर्शक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी सीट चुन सकते हैं। शुरुआती बुकिंग में इनफिनिटी वीजन सर्टिफाइड स्क्रीन और प्रमुख मल्टीप्लेक्स को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद है। इसके बाद बाकी स्क्रीनिंग फॉर्मेट के लिए भी टिकट उपलब्ध हो सकते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 2027 में होगा Sharad Kapoor का कमबैक, मदद मिलने के बाद शेयर किया वीडियो)

पहले दिन इतनी हो सकती है 'एवेंजर्स डूम्सडे' की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'एवेंजर्स डूम्सडे' की शुरुआती तीन दिनों की कमाई 340 मिलियन डॉलर से 410 मिलियन डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह ओपनिंग डे पर हर बड़े रिकॉर्ड को धूल चटाने में कामयाब हो सकती है। बताया जा रहा है कि इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 1 बिलियन यानी 8,500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

End of Feed