Animal Worldwide Collection: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म में अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) और तृप्ति डिमरी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में सभी एक्टर्स की एक्टिंग शानदार हैं। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ग्लोबली भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं। एनिमल 800 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
Animal worldwide collection (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection Day 16: 500 करोड़ी बनते- बनते रह गई एनिमल, बॉक्स ऑफिस पर जारी है जबरदस्त कमाई
फिल्म में कनाड़ा और ऑस्ट्रेलिया में ताबड़तोड़ कमाई कर पठान के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इन दोनों जगहों पर एनिमल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं फिल्म ने वर्ल्ड वाइड कितने करोड़ की कमाई कर ली है।
जानें एनिमल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk.Com के अनुसार, 16 दिन में एनिमल ने 816. 3 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म को 01 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म यूएस ही नहीं कनाड़ा और ऑस्ट्रेलिया में छप्परफाड़ कमाई कर रही हैं। एनिमल ऑस्ट्रेलिया और कनाड़ा में भारत की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म बन गई है। फिल्म ने पठान के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। एनिमल रणबीर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 3 घंटे 21 मिनट की फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।
