Animal Box Office Collection Day 18 Early Trends: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने रिलीज के 18वें दिन कमाई में भारी गिरावट देखी है। अभी तक फिल्म वीकेंड पर डबल डिजिट में ही कमाई कर रही थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना लिए हैं। रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म एनिमल के कलेक्शन पर अब हल्का ब्रेक लगता नजर आ रहा है। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर की भी जमकर सराहना हो रही है। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ अब सिमटना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी अपनी जबरदस्त कमाई से सभी को चौंका चुकी है।
Animal Box Office Collection Day 18
एनिमल मूवी को टोटल कलेक्शन भी इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट पर ही 500 करोड़ के पार चला गया है। आइए फिल्म के 18वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
Animal Box Office: डबल डिजिट में हुई फिल्म की कमाई
Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 18वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ का कलेक्शन कर दिया है। जिसके बाद मूवी का टोटल इंडिया नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 518.35 करोड़ तक पहुंच गया है। अब फिल्म जल्द ही 550 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। हालांकि इसी हफ्ते डंकी और सालार जैसी धमाकेदार फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसके बाद मूवी की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।
