Animal Box Office Collection Day 17 early trends: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Animal) ने 500 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार ली है। इसी के साथ ही रणबीर कपूर की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। तीसरे वीकेंड पर भी एनिमल की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म ने 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई की है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल की कमाई लगातार एक के बाद एक नया रिकॉर्ड बनाए जा रही है। फिल्म ने बड़े पर्दे पर कई पुराने रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर दिया है। रणबीर कपूर के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी ग्रोसर बन गई है। अब 500 करोड़ क्लब में शामिल होकर एनिमल ने संदीप वांगा रेड्डी का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया है।
Animal Box Office Collection Day 17
यह भी पढ़ें- Tanuja Hospitalised: ICU में भर्ती हुईं काजोल की मां तनुजा, 80 साल की एक्ट्रेस की अचानक बिगड़ी तबीयत
एनिमल के 17वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ रहे हैं, इन आंकड़ों से साफ हो चला है कि एनिमल का क्रेज रियल है, सिर्फ सोशल मीडिया तक ही नहीं है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
एनिमल ने मारी 500 करोड़ क्लब में एंट्री
Sainik इंडिया की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने 17वें दिन भी डबल डिजिट में ही कलेक्शन किया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 14.08 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन भी 512.25 करोड़ के लगभग हो गया है। बता दें कि एनिमल से पहले बाहुबली 2, जवान, गदर 2 और पठान भी 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुके हैं।
