Pushpa 2 Box Office Record: सिर्फ 5 दिनों में 300 करोड़ कमाकर पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, एनिमल-जवान के भी खड़े हो जाएंगे कान

Pushpa 2 Box Office: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हालिया रिलीज मूवी पुष्पा 2 (हिन्दी) ने मात्र 5 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार करके ट्रेड पंडितों को भी चौंका दिया है। फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) ये कारनामा करने वाली पहली फिल्म बन गई है। यहां तक कि हिन्दी भाषा की फिल्में भी सिनेमाघरों में ये कमाल नहीं दिखा पायी हैं।

Pushpa 2 Box Office Day 5: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) से ट्रेड एक्सपर्ट्स रिकॉर्डतोड़ कमाई की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिन पर ये खरी उतरी है। फिल्म पुष्पा 2 ने वर्ल्डवाइड कई सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं, जो सिलसिला हिन्दी में भी जारी रहा। पुष्पा 2 हिन्दी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने इन 5 दिनों में 300 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए हैं और कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड बना डाला है। ट्रेड से सामने आ रही खबरों के अनुसार, पुष्पा 2 (Pushpa 2 Box Office) हिन्दी मात्र 5 दिनों में 300 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। पुष्पा 2 हिन्दी ने ये रिकॉर्ड जवान और एनिमल जैसी फिल्मों को पछाड़कर बनाया है, जिन्होंने कमाई से सबको चौंका दिया था और हिन्दी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थीं। आइए आपको उन 7 बड़ी हिन्दी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सबसे कम दिनों में 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Pushpa 2 Box Office Record

पुष्पा 2 हिन्दी- 5 दिन

जवान- 6 दिन

पठान- 7 दिन

एनिमल- 7 दिन

गदर 2- 8 दिन

स्त्री 2- 8 दिन

बाहुबली 2 हिन्दी- 10 दिन

End of Feed