Akhanda 2 Box Office Collection Day 2: साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna), संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon) और हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) की लीड रोल वाली फिल्म अखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) ने रिलीज होन के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 ने अपने ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करके सबको हैरान कर दिया। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
'अखंडा 2' ने दूसरे दिन मचाया धमाल
नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने पहले दिन की तरह दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों को देखने के बाद लोग बस देखते ही रह गए। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की कमाई भारी गिरावट देखने को मिल रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तो वहीं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 30 करोड़ रुपये रहा था। लेकिन आपको बता दें कि नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित, असल आंकड़ें सामने आने बाकी हैं। अब देखने होगा कमाई में कितना बदलाव देखने को मिल सकता है।
पहले पार्ट रहा था सुपरहिट
नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म के पहले पार्ट यानी फिल्म अखंडा 2 की खूब तारीफ हुई थी। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
