Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: 'अखंडा 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, मिट्टी में मिला दिया 'धुरंधर' का रिकॉर्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 13, 2025, 07:58 AM IST

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म अखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) ने रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 ने ओपनिंग डे पर इतने करोड़ रुपये की कमाई की है।

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna), संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon) और हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) की फिल्म अखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) लंबे इंतजार के बाद 12 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर छा गई। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सबके होश उड़ा दिए हैं। आपको बता दें कि पहले नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 को 5 दिसंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन इसे किसी कारण से पोस्टपोन कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काटती हुई नजर आ रही है।

Akhanda 2 Postpone

Image Source: Akhanda 2 Movie

End of Feed