बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इंडस्ट्री के मेगा स्टार हैं। उनके साथ हर डायरेक्ट काम करना चाहता है। एक्टर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फिल्म मेकर जोया अख्तर (Zoya Akhtar) ने 'जिंदगी मिलेगी ना दोबारा' और 'गली बॉय' समेत कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्देशक से पूछा गया कि क्या वो सलमान के साथ किसी बिग बजट प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। जोया ने कहा कि वो सलमान के साथ जरूर काम करना चाहेंगी। उनके साथ कौन काम नहीं करना चाहेगा। जब मुझे और सलमान को कोई प्रोजेक्ट साथ में पसंद आएगा। तो मैं जरूर उनके साथ काम करूंगी।
Salman and Zoya Akhtar (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Khel Khel Mein Box Office Collection: दूसरे दिन अक्षय कुमार की फिल्म का हुआ बुरा हाल, कमाई जान लगेगा झटका
जोया ने कहा कि सलमान के साथ काम करना बहुत मजेदार होगा। सलमान इन दिनों डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज एंग्री यंग मेन: द सलीम जावेद स्टोरी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये सीरीज 20 अगस्त को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले सीरीज की स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में सलमान, सलीम, जावेद, फरहान, जोया अख्तर साथ में नजर आए थे।
सिंकदर में नजर आएंगे सलमान
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान इन दिनों एआर मुरुगादॉस की सिकंदर पर काम कर रहे हैं। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल 1 जुलाई को पूरा हो गया है। फिल्म का मेजर एक्शन सीन सलमान और प्रतीक बबर के बीच में शूट होना है। इसके लिए अलग से सेट बनाया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल अगस्त के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
