Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को इसी महीने 2 जून को रिलीज किया गया था, हालांकि अब 10 दिनों के बाद फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। विक्की कौशल और सारा अली खान की कैमिस्ट्री बड़े पर्दे पर कमाल कर रही है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट जितनी कमाई कर ली है। 40 करोड़ के बजट पर बनी जरा हटके जरा बचके का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन औसत रहा है। फिल्म ने दूसरे वीकेंड के बाद भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। आइए अब इसके 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।
ZHZB Box office Collection day 10
विक्की-सारा की फिल्म बनी 50 करोड़ी
विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका जबरदस्त प्रमोशन भी किया गया था, शायद इसी का नतीजा है कि फिल्म की कमाई अब 10 दिनों के बाद 50 करोड़ के पार पहुंच गई है। दर्शकों का मानना है कि विक्की और सारा की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी जबरदस्त लग रही है। रिलीज के 10वें दिन यानि 11 जून को फिल्म 4.30 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 करोड़ का आंकड़ा पा र कर गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार जरा हटके जरा बचके को 40 करोड़ की लागत पर बनाया गया था। दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म अपने बजट से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब हो गई है। अब विक्की और सारा की फिल्म की एक हिट मूवी की कैटेगरी में जोड़ा जा रहा है।
