Yodha Movie Poster: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा ( Yodha ) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर जल्द ही फैंस के बीच ये दमदार फिल्म लेकर आ रहे हैं जो इसी साल मार्च में रिलीज होगी। फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है वैसे-वैसे फिल्म को लेकर नई जानकारी भी सामने आ रही है। वहीं आज एक बार फिर सिद्धार्थ ने अपनी फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर साझा करते हुए सिद्धार्थ ने फैंस को याद भी दिलाया है कि फिल्म का टीजर कब आने वाला है।
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म योद्धा 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का एक और नया पोस्टर जारी किया है। योद्धा के पोस्टर पर नजर डाले तो सिद्धार्थ एक सिपाही के रूप में हाथ में भारी मोउजर लिए अपने निशाने पर नजर गड़ाए हुए हैं । पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है फिल्म का टीजर कल 1 बजे रिलीज किया जाएगा। बताते चले कि सिद्धार्थ अपनी इस फिल्म के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। वह सिनेमाघरों में लंबे समय बाद एंट्री लेने वाले हैं ।
योद्धा फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा( Sidharth Malhotra) के साथ राशि खन्ना ( Rashi Khanna) , दिशा पटानी ( Disha Patani) नजर आने वाली है। फिल्म में सिद्धार्थ फौजी का किरदार करने वाले हैं। योद्धा को सागर अंबरे और पुष्कर ओझा ने डायरेक्ट किया है।
