"ये तो साध्वी...", जम्प सूट पहनकर थिरकती दिखीं Mamta Kulkarni, भौचक्के रह गए फैंस

बॉलीवुड अदाकारा ममता कुलकर्णी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो जम्प सूट पहनकर 90s के गानों पर नाचती दिख रही हैं। इस वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक में एक हीरोइन आई थी, जिसका नाम ममता कुलकर्णी था। ममता कुलकर्णी ने सुपरहिट फिल्मों के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज किया लेकिन जल्द ही उनका नाम विवादों से घिर गया और वो इंडस्ट्री से दूर हो गईं। कुछ समय पहले अचानक से वो चर्चा में आईं जब लोगों को पता चला कि वो साध्वी बन चुकी हैं। ममता ने 2025 के महाकुंभ के दौरान सन्यास भी लिया था जिसके बाद सभी की आंखें खुली रह गई थीं। ममता कुलकर्णी को साध्वी के रूप में देखकर हर किसी ने मान लिया कि अब उनका एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से कोई रिश्ता नहीं रहेगा लेकिन इस वक्त इंटरनेट पर उनकी एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान और परेशान है क्योंकि ममता तो साध्वी बन चुकी थीं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "क्या ड्रामा मचा रखा है...", Govinda-Sunita Ahuja को साथ देखकर बौखलाए फैंस

"ये तो साध्वी...", जम्प सूट पहनकर थिरकती दिखीं Mamta Kulkarni, भौचक्के रह गए फैंस

"ये तो साध्वी...", जम्प सूट पहनकर थिरकती दिखीं Mamta Kulkarni, भौचक्के रह गए फैंस

Mamta Kulkarni का डांसिंग वीडियो हुआ वायरल

अदाकारा ममता कुलकर्णी बीते दिनों राजस्थान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं, जहां से उनके कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में ममता कुलकर्णी 90 के दशक के कुछ हिट गानों पर थरकती दिखाई दे रही हैं। ममता कुलकर्णी का ये डांसिंग वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए हैं क्योंकि वो वीडियो में जम्प सूट पहनी दिख रही हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार सवाल कर रहे हैं कि जब ममता साध्वी बन गई थीं तो वो स्टाइलिश कपड़ों में बॉलीवुड गानों पर क्यों थिरक रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "टांग टूटी हुई थी और आंखें जख्मी....", Sushant Singh Rajput की बहन Shweta Singh Kirti ने उजागर की शॉकिंग पोस्टमार्टम रिपोर्ट

End of Feed