Salaar: प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 Ceasefire) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील (Prashant Neel) ने किया है। फिल्म की अनाउंंसमेंट साल 2020 में होगी। ये फिल्म इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। मेकर्स का दांवा है कि फिल्म में जिस तरह का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दिखाया गया है वैसा दर्शकों को अभी तक अनुभव नहीं हुआ है। प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ और केजीएफ: चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
Prabhas and Yash (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Dunki: Shah Rukh Khan ने शेयर किया गाना 'ओ माही ओ माही' का टीजर, रेगिस्तान में दिखा किंग खान का स्वैग
सालार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश (Yash) भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, चाइल्ड सिंगर Theertha ने यश के कैमियो रोल का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मैंने सालार के लिए तीन अलग-अलग भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं।
सालार में कैमियो रोल में नजर आएंगे यश
इस फिल्म में यश, प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा हिंदी फिल्म महादेव के लिए भी गाना गाया है। सालार को हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। प्रभास की सालार के साथ शाहरुख खान की डंकी भी रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों के लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
