Dhurandhar 2 Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस मूवी ने कमाई के मामले में कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। मूवी में रणवीर सिंह भारत के दुश्मनों को चुन-चुनकर मारते हैं अभी उनका मिशन पूरा नहीं हुआ है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का हाथ भारत के सबसे बड़े दुश्मन के गले तक पहुंच जाएगा। हाल ही में धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। इस बीच फिल्म धुरंधर 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने मूवी को हिट करवाने के लिए बड़ी चाल चली है।
pic credit- instagram
धुरंधर 2 में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस हिट्स में से एक बनी। रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकारों वाली इस हाई-ऑक्टेन एक्शन ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीता और 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। अब सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' को लेकर उत्साह है। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक यामी गौतम इस फिल्म में स्पेशल कैमियो करेंगी। उनका कैमियो पहले ही शूट हो चुका है और उन्होंने 4-5 दिन शूटिंग की है। सूत्रों ने बताया कि यामी का रोल सिर्फ दिखावे का नहीं, बल्कि कहानी में अहम योगदान देगा।
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल
यामी गौतम आखिरी बार 'हक' में नजर आई थीं, जहां उनकी परफॉर्मेंस को बहुत सराहा गया। हाल ही में रिलीज हुआ 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर मिली-जुली प्रतिक्रिया ले रहा है। पहले पार्ट की सफलता और बड़े स्केल को देखते हुए फिल्म को लेकर उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। फिल्म 19 मार्च को थिएटर में रिलीज होगी और रिटर्निंग स्टार्स, नई कहानी और अब यामी गौतम के कैमियो से यह साल की सबसे बड़ी रिलीज बन सकती है। 19 मार्च को यश की मूवी टॉक्सिक रिलीज होने वाली है। ऐसे में धुरंधर 2 और टॉक्सिक के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
