'मैं सस्ते पीआर तरीके...' कृति सेनन के खिलाफ रील लाइक करने के बाद यामी गौतम ने तोड़ी चुप्पी

Yami Gautam Tweet: हाल ही में यामी गौतम ने कृति सेनन के खिलाफ एक रील को लाइक किया था। इस वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। इस बीच यामी गौतम ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

Yami Gautam Tweet: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में यामी गौतम ने फिल्म हक में शानदार एक्टिंग की। यामी की मूवी हक को लोगों ने खूब प्यार दिया। रिपोर्ट्स की मानें तो यामी गौतम फिल्म धुरंधर 2 में कैमियो करने वाली हैं। इस बीच यामी गौतम एक रील की वजह से चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में यामी गौतम ने कृति सेनन के खिलाफ एक रील को लाइक किया था। इस वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। इस बीच यामी गौतम ने चुप्पी तोड़ दी है।

kriti sanon yami gautam

pic credit- instagram

यामी गौतम ने किया ट्वीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर चल रही ऑनलाइन चर्चा पर विराम लगा दिया है। गुरुवार को सोशल मीडिया यूजर्स ने नोटिस किया कि यामी ने एक इंस्टाग्राम रील को 'लाइक' किया था, जिसमें कृति सेनन की 'तेरे इश्क में' में उनकी एक्टिंग के लिए मिली अवॉर्ड जीत पर तंज कसा गया था। इस पोस्ट से फैंस में बहस छिड़ गई थी। जब लोगों ने देखा कि यामी ने इसे लाइक किया है, तो विवाद और बढ़ गया। अब यामी ने एक ट्वीट में स्पष्ट किया है। उन्होंने लिखा, 'मुझे पता चला कि मैंने कथित तौर पर एक रील को लाइक किया है जो किसी दूसरे एक्टर के प्रति नीचा दिखाने वाली है। हमें हर दिन कई चीजों में टैग किया जाता है, और यह किसी अवॉर्ड फंक्शन रेफरेंस के दौरान टैग की तरह दिखाई दिया। यह सच नहीं है और जानबूझकर बिल्कुल नहीं किया गया। अगर कुछ हुआ भी तो शायद गलती से क्लिक हो गया होगा।' यामी ने यह भी साफ किया कि उनकी यह हरकत कोई पीआर स्टंट नहीं थी। उन्होंने कहा, "मैंने अपनी जिंदगी में कभी सस्ते पीआर तरीके नहीं अपनाए। मैं हमेशा अपने काम पर फोकस करती हूं और आगे बढ़ती हूं। मेरे पास कोई पीआर टीम नहीं है। मैंने पहले ही एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शोज पर अपनी राय सम्मानजनक तरीके से साफ कर दी है और अब सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हूं।'

End of Feed