Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन भी फुसकी बम निकली यारियां 2, कमाई में बटोरे चिल्लर

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5: दिव्या खोसला कुमार स्टारर फिल्म 'यारियां 2' सिनेमाघर में रिलीज होते ही बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म ने पांचवें दिन कितनी कमाई कर ली है।

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5: फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार की बीवी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की फिल्म 'यारियां 2' सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को देखने के लिए कई लोग थिएटर भी पहुंचे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थे, क्यूंकि पहला भाग काफी लोगों को पसंद आया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने पांचवें ही दिन कितनी कमाई कर ली है।

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 5

बॉलीवुड फिल्म यारियां 2 (Yaariyan 2) को कल क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा काफी हल्का रिस्पांस मिला था। इसी के साथ कुछ ज्यादा अच्छे रिव्यू ना मिलने पर भी फिल्म को काफी मुसीबतों को झेलना पड़ा। लेकिन अब फिल्म के पांचवें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं 36 लाख का कलेक्शन किया है। जिसके बाद टोटल कलेक्शन 2.27 करोड़ हो गया है। इस कलेक्शन को देख मेकर्स काफी परेशान है। दर्शकों के दिलों पे यारियां 2 कुछ कमाल नहीं कर पाई, ऐसे में मेकर्स को काफी घाटा हो रहा है।

End of Feed