Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1: करोड़ रूपए भी नहीं कमा पाईं दिव्या खोसला कुमार, जैसे तैसे किया कलेक्शन

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड फिल्म यारियां 2 कल 20 अक्टूबर को बड़े परदे पर धमाल करने के लिए रिलीज हो गई है। लेकिन एक बुरी खबर सामने आ रही है की दिव्या खोसला कुमार की फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी चौंका देने वाला है।

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1: फिल्म प्रोड्यूसर भूषण कुमार की बीवी और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की फिल्म 'यारियां 2' सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। ऐसे में फिल्म को देखने के लिए कई लोग थिएटर भी पहुंचे हैं। फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड भी थे, क्यूंकि पहला भाग काफी लोगों को पसंद आया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने पहले ही दिन कितनी कमाई कर ली है।

Yaariyan 2 Box Office Collection Day 1

बॉलीवुड फिल्म यारियां 2 (Yaariyan 2) को कल क्रिटिक्स और दर्शकों द्वारा काफी हल्का रिस्पांस मिला था। इसी के साथ कुछ ज्यादा अच्छे रिव्यू ना मिलने पर भी फिल्म को काफी मुसीबतों को झेलना पड़ा। लेकिन अब फिल्म के पहले दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं सैकनिल्क रिपोर्ट्स के अनुसार यारियां 2 ने सिर्फ 60 लाख का बिजनेस किया है। ये कलेक्शन काफी चौंका देने वाला है, इसे देख मेकर्स के हाथ पाऊं ठंडे हो गए हैं।

End of Feed