World Music Day 2025: राहुल शर्मा ने रिलीज किया ‘एथेरियल स्प्लेंडर ऑफ मेवाड़’, सीन्स और धुन पर आया लोगों का दिल

संतूर वादक राहुल शर्मा ने विश्व संगीत दिवस (21 जून) से पहले अपना नया ईपी ‘एथेरियल- स्प्लेंडर ऑफ मेवाड़’ जारी कर दिया है। इस ईप को श्रिजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सहयोग से तैयार किया गया है। ये अब टाइम्स म्यूजिक पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

इस वर्ल्ड म्यूजिक डे से पहले टाइम्स म्यूजिक पेश करता है भारत की शाही विरासत और अमर परंपरा को समर्पित एक खास म्यूजिक 'इथरियल- स्प्लेंडर ऑफ मेवाड़'। यह एक नया पांच गानों वाला ईप है, जिसे दुनिया भर में मशहूर संतूर वादक राहुल शर्मा ने तैयार किया है और खुद परफॉर्म भी किया है। इस संगीत को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

World Music Day 2025

World Music Day 2025

इस गाने में खास संतूर की धुनें सुनने को मिलती हैं, जो मन को शांत करती है और सोचने पर मजबूर करती हैं और भीतर से जुड़ने का अहसास कराती हैं। 'इथरियल' एक ऐसा संगीत अनुभव है, जो शांति और ध्यान के पलों के लिए बिलकुल सही है। ये संगीत दुनिया भर के लोगों के लिए भी खास मायने रखता है। 'इथरियल- स्प्लेंडर ऑफ मेवाड़' एक अनोखा प्रोजेक्ट है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत को राजस्थान के शाही इतिहास की भव्यता के साथ खूबसूरती से मिलाता है। यह ईप श्रिजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सहयोग से तैयार किया गया है और मेवाड़ राजवंश की समृद्ध विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ उदयपुर की आत्मा और संस्कृति को संगीत और कहानी के ज़रिए सेलिब्रेट करता है।

End of Feed