Varun Dhawan On Attending IND VS PAK Match: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर एक्टर वरुण धवन अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में वरुण क्रिकेट के कितने बड़े दीवाने हैं कई बार सोशल मीडिया पर देखा गया है। अभी हाल ही में एक मेडी पोर्टल से बात करते हुए एक्टर ने आने वाले वर्ल्ड कप को लेकर कई बात की हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर वरुण का की कहना है।
Varun Dhawan On Attending IND VS PAK Match: हाल ही में एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए एक्टर वरुण धवन ने बताया की वो 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाले इंडिया बनाम पाकिस्तान के मैच को देखने जाएंगे।
एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) ने बताया की कैसे उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) के मैचेस के लिए तैयारी कर ली है। साथ ही खुलासा किया की 14 अक्टूबर को होने वाला इंडिया बनाम पाकिस्तान (IND VS PAK)को वो देखने अहमदाबाद जा रहे हैं। लेकिन उनकी मुश्किलें तब खड़ी हुई जब उन्हें पता लगा की अब तक उनके लिए रहने की व्यवस्था नहीं हुई है। दरअसल इस मैच के लिए फैंस के बीच क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है, जिसके कारण सभी जगह होटल्स बुक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई लोगों ने मैच देखने के लिए हॉस्पिटल के बेड भी बुक करा लिए हैं।
इसी के साथ वरुण ने बताया की वो हमेशा से बैटिंग में रूचि रखते हैं और उनके पिता डेविड के साथ मैच देखना कितना मजेदार होता है। जानकारी के लिए बता दें की आखिर बार एक्टर फिल्म बवाल में जाह्नवी कपूर संग नजर आए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म VD18 में नजर आने वाले हैं।
