जल्द Sooraj Barjatya के 'प्रेम' नहीं बनेंगे Salman Khan? Yeh Prem Mol Liya डायरेक्टर ने खोली जुबान

सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्मों में कई दफा प्रेम का किरदार प्ले किया है। दर्शक उन्हें एक बार फिर से प्रेम के अवतार में देखना चाहते हैं। सूरज बड़जात्या ने फैंस को जवाब दिया है।

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जब-जब स्क्रीन पर प्रेम बनकर आते हैं, तब-तब दर्शकों की लाइन सिनेमाघरों के बाहर लग जाती है। उस पर भी अगर सलमान खान डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ हाथ मिला लें तो फिर तो दर्शकों की भी चांदी हो जाती है। सूरज बड़जात्या और सलमान खान ने जब-जब किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, तब-तब इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। दर्शक इस जोड़ी को जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर साथ देखना चाहते हैं लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार ये दोनों साथ में कब आएंगे? हाल ही में फिल्म ये प्रेम मोल लिया का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके दौरान सूरज बड़जात्या ने इस बात का जवाब दिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: OM Box Office Day 1 Prediction: Dhanush तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड, कॉलीवुड सिनेमा को मिलेगी नई ब्लॉकबस्टर

जल्द Sooraj Barjatya के 'प्रेम' नहीं बनेंगे Salman Khan? Yeh Prem Mol Liya डायरेक्टर ने खोली जुबान

जल्द Sooraj Barjatya के 'प्रेम' नहीं बनेंगे Salman Khan? Yeh Prem Mol Liya डायरेक्टर ने खोली जुबान

दैनिक जागरण के साथ बात करते हुए सूरज बड़जात्या ने बताया है कि वो सलमान खान के साथ हाथ मिलाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं लेकिन अभी उनके पास कोई स्टोरी नहीं है। सूरज बड़जात्या के अनुसार, "फिलहाल मेरा फोकस पूरी तरह से मेरी नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया पर है लेकिन मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मुझे सलमान भाई के साथ काम नहीं करना है। मैं उनके साथ हाथ मिलाना चाहता हूं लेकिन अभी मेरे पास कोई प्लान नहीं है। मैं अभी ये सोच रहा हूं कि सलमान भाई को दोबारा पर्दे पर प्रेम के रूप में कैसे पेश किया जाए। अगर मेरे दिमाग में कोई नया आइडिया आता है तो मैं जरूर उनके साथ हाथ मिलाऊंगा और फिल्म बनाऊंगा।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "वो सबको दीवाना...", Amrapali Dubey के सपोर्ट में उतरे Nirahua

End of Feed