Kartik Aaryan in Don 3: बॉलीवुड फिल्म मेकर फरहान अख्तर अपनी अपकमिंग मच अवेटेड फिल्म डॉन 3 (Don 3) के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। तमाम खबरों के बीच कुछ समय पहले ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है। डॉन 3 में रणवीर सिंह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को रिप्लेस करने वाले हैं। जिसको लेकर ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला है। डॉन 3 का एक अनाउंसमेंड वीडियो भी जारी किया गया जिससे रणवीर का लुक काफी दमदार लग रहा है।
Farhan Akhtar meets Kartik Aaryan
यह भी पढ़ें- Sunny Deol के हाथ लगी रणबीर-कपूर और सई पल्लवी की Ramayan, इस किरदार से एक बार फिर जीतेंगे सबका दिल
अब फिल्म को लेकर एक और खबर सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में एक्टर कार्तिक आर्यन, फरहान अख्तर के ऑफिस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बाहर नजर आए हैं। जिसके बाद फैंस का कुछ ऐसा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
क्या डॉन 3 का हिस्सा होंगे कार्तिक आर्यन?
कार्तिक और फरहान की मीटिंग के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि डॉन 3 में कार्तिक आर्यन का भी एक दमदार रोल या कैमियो देखने को मिल सकता है। फैंस को उम्मीद है कि अगर ऐसा होता है तो डॉन 3 के मेकर्स को तगड़ा फायदा हो सकता है।
हालांकि इसको लेकर कोई भी आधिकारिक या इनसाइड रिपोर्ट सामने नहीं आई है, ये तो सिर्फ फैंस ही हैं जो कार्तिक आर्यन की वीडियो सामने आने के बाद अंदाजा लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘डॉन 3 में रणवीर के साथ कार्तिक का एक्शन, मजा ही आ जाएगा।’
