शाहिद कपूर संग कभी फिल्म नहीं करेंगे अनीस बज्मी? भूल भुलैया 3 डायरेक्टर ने मुनमुटाव पर खोली जुबान

बॉलीवुड डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmi) ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है कि वो शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ फ्यूचर में जरूर काम करना चाहेंगे। कुछ समय पहले शाहिद कपूर ने अचानक ही अनीस बज्मी की फिल्म छोड़ दी थी, जिसके बाद से ही ये बातें हो रही थीं कि अब दोनों को कभी साथ में काम करते नहीं देखा जाएगा।

बॉलीवुड के गलियारों से कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अनीस बज्मी (Anees Bazmi) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक कॉमेडी मूवी पर साथ काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। हालांकि इस खबर के चंद दिनों बाद ये सुनने में आया कि शाहिद कपूर फिल्म की स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं और उन्होंने अनीस बज्मी की मूवी को अचानक ही छोड़ने का फैसला लिया है। शाहिद कपूर के इस कदम के बाद इंडस्ट्री में ऐसी बातें हुई थीं कि अनीस बज्मी भविष्य में कभी भी शाहिद संग मूवी नहीं बनाएंगे। भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) डायरेक्टर अनीस बज्मी ने मीडिया से इस बारे में बात की और कहा है कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वो शाहिद कपूर के साथ भविष्य में जरूर काम करेंगे।

Shahid Kapoor Anees Bazmi

जब अनीस बज्मी ने पूछा गया कि क्या वो अभी भी शाहिद कपूर से नाराज हैं क्योंकि उन्होंने अचानक ही उनकी फिल्म छोड़ दी थी तो डायरेक्टर ने कहा, 'वो फिल्म अभी भी मेरे दिमाग में है और जहां तक बात रही दुश्मनी या मनमुटाव की तो मैं न किसी को दुश्मन माने बैठा हूं और न ही मैं किसी से नाराज हूं। शाहिद कपूर का काम करने का अपना तरीका है और उन्हें लगा कि वो मेरे साथ कम्फर्टेबल नहीं होंगे। इसमें कोई बुराई नहीं है। अगर हम दोनों का आगे चलकर कभी मन बनता है तो हम हाथ मिलाएंगे। हम दोनों कोई दुश्मनी नहीं हो गई है कि हम कभी साथ काम ही नहीं कर सकते हैं।'

End of Feed