दर्दभरी जिंदगी ने Meena Kumari को बना दिया था 'ट्रेजडी क्वीन', मौत से पहले हो गई थीं कंगाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 25, 2026, 05:27 PM IST

Meena Kumari Tragedy Queen: एक्ट्रेस मीना कुमारी की लाइफ इतने दुख थे कि लोग जिसके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। एक्ट्रेस के साथ बचपन से मौत तक बस हादसे ही होते रहे।

Pakeezah Meena Kumari Tragedy Queen: हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई बड़ी एक्ट्रेसेस आईं और गईं, लेकिन 'ट्रेजडी क्वीन' का ताज सिर्फ एक नाम के सिर सजा जिनका नाम था मीना कुमारी। पर्दे पर जब वह रोती थीं तो दर्शकों की आंखें भी नम हो जाती थीं। उनकी मुस्कान में भी एक उदासी छिपी रहती थी, शायद इसलिए क्योंकि उनकी फिल्मों के किरदार ही नहीं, उनकी असल जिंदगी भी दर्द से भरी हुई थी। यही वजह है कि महज 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली मीना कुमारी आज भी बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि मीना कुमार कैसे एक ट्रेजडी क्वीन बन गईं।

End of Feed