सनी देओल-धर्मेंद्र की तरह कमबैक क्यों नहीं कर पा रही हैं हेमा मालिनी? ईशा देओल ने बताई वजह

Hema Malini on her Bollywood comeback: देओल खानदान का एक वक्त बॉलीवुड में सिक्का चलता था लेकिन 2000 शुरू होने के बाद सनी (Sunny Deol) और बॉबी (Bobby Deol) का करियर ढलान पर चला पड़ा था लेकिन पिछले कुछ सालों में सनी और बॉबी के साथ-साथ धरम पाजी ने भी बॉलीवुड में कमबैक कर लिया है। दर्शकों को अब केवल हेमा मालिनी (Hema Malini) के कमबैक का इंतजार है, जिस पर अदाकारा ने चुप्पी तोड़ी है।

Hema Malini on her Bollywood comeback: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनी देओल (Sunny Deol), बॉबी देओल (Bobby Deol) और धर्मेंद्र (Dharmendra) तीनों की वापसी हो चुकी है। 2000 के बाद से ही देओल परिवार की फिल्मों से दर्शकों ने किनारा करना शुरू कर दिया था, जिस कारण इन्हें काम मिलना बंद सा हो गया था लेकिन पिछले 2 सालों में देओल परिवार ने फिर से बॉलीवुड में अपनी धाक जमा ली है। सनी पाजी की गदर 2, बॉबी देओल की एनिमल और धर्मेंद्र पाजी की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है और दर्शक इन्हें ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन पर देखना चाहते हैं।

Hema Malini Comeback

देओल परिवार के तीन बड़े कलाकारों के बाद अब दर्शकों को हेमा मालिनी (Hema Malini) के कमबैक का इंतजार है। हेमा मालिनी को 70-80 के दशक में दर्शकों ने ड्रीम गर्ल का खिताब दिया था। सालों तक इंडस्ट्री की सेवा करने वाली हेमा मालिनी लम्बे समय से फिल्मों से दूर हैं। अदाकारा हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने कमबैक पर बात की है और कहा है कि वो अपने मुताबिक रोल्स का इंतजार कर रही हैं। अगर उन्हें ऐसे रोल मिलेंगे, जो खास उनके लिए लिखे गए हैं तो वो जरूर उन्हें करेंगी।

End of Feed