ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल क्यों जाती है आराध्या बच्चन, एक्ट्रेस ने कहा-"माहौल पसंद करती हैं..."

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हाल ही में कान्स का हिस्सा बनी थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरस हो रही है। एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने आराध्या के कान्स पर जाने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों अपने कान्स लुक से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को लोगों को ने काफी ज्यादा पसंद किया। ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन काले रंग का गाउन कैरी किया था, जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ बाहर निकलती दिखीं। इस दौरान बेटी आराध्या भी काले रंग के गाउन में नजर आई।

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन 2002 से कान्स का हिस्सा बन रही हैं। पहले एक्ट्रेस अपनी मां वृंदा राय के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होती थी। अब उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ इस इवेंट में जाती है। ऐश्वर्या राय ने एक बार खुलासा किया था कि कैसे आराध्या कान्स से परिचित हो गई है और उसे फिल्म महोत्सव का 'वाइब' बहुत पसंद है।

End of Feed