नहीं रहीं सिंगर Sharda Rajan Iyengar: कैंसर से हारी जंग, आवाज के चलते तब इंडस्ट्री में ले आई थीं बदलाव

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 14, 2023, 06:05 PM IST

Who was Sharda Rajan Iyengar: राजन 60 और 70 के दशक की जानी-मानी सिंगर थीं। 25 अक्टूबर, 1937 को उन्होंने दक्षिण भारत के तमिलनाडु में एक ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया था।

Who was Sharda Rajan Iyengar: गायिका शारदा राजन अय्यंगर नहीं रहीं। बुधवार (14 जून, 2023) को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वह 86 साल की थीं और कैंसर से जूझ रही थीं।

Sharda Rajan Iyengar

शारदा राजन अय्यंगर। (फाइल फोटो)

उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए प्रतिष्ठित फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान "बात जरा है आपस की" कैबरे नंबर (1970 में आई फिल्म जहां प्यार मिले) के लिए मिला था।

End of Feed