Raveena Tandon on 90s Movie: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रवीना टंडन की इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इन सब के बीच रवीना टंडन का एक इटंरव्यू सामने आया है। रवीना टंडन का मानना है कि आज के समय में कॉमेडी करना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है। तो चलिए जानते हैं रवीना टंडन ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
रवीना टंडन ने फिल्मों को लेकर दिया ये रिएक्शन (Image Source: Zoom/ IMDb)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Welcome to the Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर ने 100 करोड़ के क्लब में ली एंट्री, इतना हुआ कलेक्शन
रवीना टंडन ने याद किए पुराने दिन
एक्टर रवीना टंडन अपने एक इंटरव्यू की वजह से फिर से चर्चा में हैं। PTI से बातचीत में रवीना टंडन ने कहा कि आज के दौर में लोगों को हंसाना पहले जितना आसान नहीं रह गया है। उनका कहना था कि अब ऐसा मजाक करना, जिस पर किसी को आपत्ति न हो, सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। रवीना ने कहा, '90 के दशक में हमारी फिल्मों का माहौल बिल्कुल अलग था। उस वक्त हम बिना किसी झिझक के काम करते थे। मैं और ची-ची (गोविंदा) सीन करते समय बस वही करते थे, जो उस पल सही लगता था। हमें ये चिंता नहीं रहती थी कि कोई डायलॉग 15 सेकेंड की क्लिप बनकर सोशल मीडिया पर वायरल होगा या किसी मजाक पर बहस छिड़ जाएगी।' रवीना टंडन ने आगे कहा कि 'पहले वाली खुलकर की जाने वाली कॉमेडी अब बहुत कम देखने को मिलती है। आज फिल्ममेकर हर कदम फूंक-फूंककर रखते हैं। हम जरूरत से ज्यादा सावधान हो गए हैं, जबकि अच्छी कॉमेडी तभी निकलती है, जब उसे खुलकर करने की आजादी मिले।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:रवीना टंडन ने शाहरुख खान की 'डर' को स्विमिंग कॉस्ट्यूम की वजह से कर दिया था रिजेक्ट, कहा- 'मैं कंफर्टेबल नहीं...'
'वेलकम टू द जंगल' से वापसी करने पर दिया रिएक्शन
रवीना टंडन ने कहा, 'कॉमेडी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। इसने मुझे सिखाया कि कैमरे के सामने किसी भी तरह की झिझक नहीं रखनी चाहिए। अगर आप लोगों को दिल से हंसा देते हैं, तो वे आपको हमेशा याद रखते हैं। 'वेलकम टू द जंगल' के साथ इस जॉनर में वापसी करना ऐसा लग रहा है, जैसे मैं अपने पुराने दोस्तों के बीच वापस आ गई हूं।'
