Welcome To The Jungle: संजय दत्त की जगह इस दिग्गज अभिनेता की हुई एंट्री, नाम जानकार होगी खुशी

This Actor Enter in Welcome To The Jungle: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) से संजय दत्त के बाहर होने के बाद अब निर्माताओं ने जैकी श्रॉफ को उनकी भूमिका के फाइनल किया है।

Jackie Shroff Enter in Welcome To The Jungle: कई दिनों से लगातार सामने आ रहीं रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome To The Jungle) छोड़ दी है। संजय दत्त के बाहर होने से फैन्स को निराशा जरूर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि डेट्स इश्यूज और स्क्रिप्ट में हो रहे बदलाव के कारण संजय दत्त ने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग भी संजय दत्त ने कर ली थी। मेकर्स अब उनके पार्ट को बतौर गेस्ट अपीयरेंस इस्तेमाल कर सकते हैं। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार संजय दत्त की जगह मेकर्स ने अब जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) को उनकी निभाने के लिए चुना है।

This Actor Replace Sanjay Dutt in Welcome To The Jungle

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय दत्त के फिल्म 'वेलकम टू दजंगल' से बाहर होने के बाद अब उनकी जगह इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ लेंगे। रिपोर्ट्स की मानें मेकर्स ने स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए हैं। फिल्म में संजय दत्त का रोल अब सुनील शेट्टी निभाएंगे।वहीं दूसरी ओर जैकी श्रॉफ को सुनील शेट्टी का पार्ट प्ले करने के लिए ऑनबोर्ड लिया गया है। जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म को करने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

End of Feed