Kajol Join Hand With This Star For Action Movie: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल काफी चर्चा में रहती हैं। काजोल ने बड़े पर्दे के साथ-साथ ओटीटी पर भी एक्टिंग का जादू दिखाया है। काजोल के फैंस एक धांसू फिल्म से एक्ट्रेस की बड़े पर्दे पर वापसी चाहते हैं। काजोल का नाम भी कई फिल्मों से जुड़ रहा है, लेकिन किसी को लेकर अभी अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं आ रहा है। इसी बीच काजोल का नाम एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। काजोल अपनी नई फिल्म के लिए इस स्टार से हाथ मिलाने जा रही हैं।
काजोल ने इस स्टार से मिलाया हाथ
एक्ट्रेस काजोल अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक काजोल (Kajol) अब एक एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने जाने-माने डायरेक्टर और स्टार प्रभु देवा (Prabhu Deva) से हाथ मिलाया है। काजोल और प्रभु देवा ने अपनी इस अपकमिंग एक्शन फिल्म को साइन कर लिया है। लेकिन अभी तक इसकी कहानी और बाकी डिटेल्स को गोपनीय रखा गया है। आपको बता दें अभी तक काजोल और प्रभु देवा की फिल्म को लेकर अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, देखना होगा मेकर्स कब तक इस खबर पर मुहर लगाते हैं।
27 साल पहले साथ में किया था काम
काजोल और प्रभु देवा पहले भी साथ में बड़े पर्दे पर धमाल मचा चुके हैं। प्रभु देवा और काजोल की जोड़ी फिल्म 'मिनसारा कनवु' में नजर आई थी। ये बॉलीवुज की नहीं बल्कि साउथ की फिल्म थी। इस तमिल फिल्म में लव ट्राएंगल दिखाया गया था। ये फिल्म साल 1997 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। अब देखना होगा काजोल और प्रभु देवा की जोड़ी इस बार बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है।
