WAVES 2025: आमिर खान ने पीएम मोदी की वेव्स समिट के लिए की जमकर तारीफ, कहा - 'इससे हमारे देश के...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 2, 2025, 08:27 AM IST

WAVES 2025: वेव्स 2025 समिट (WAVES 2025 Summit) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा दिए गए भाषण को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने पीएम मोदी की इस समिट को लेकर जमकर तारीफ की है। एक्टर ने पीएम मोदी को लेकर ये बातें कहीं।

WAVES 2025: मुंबई में पहली बार वेव्स 2025 समिट (WAVES 2025 Summit) का आयोजन किया जा रहा है। यह इवेंट 1 से 4 मई तक जारी रहने वाला है। इस समिट में एक के बाद एक स्टार और नेता पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी इस समिट का हिस्सा बने। इस समिट की शुरुआत पीएम मोदी के भाषण से हुई। उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय राखी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म दुनिया को लेकर भी अपनी बात रखी। पीएम मोदी के इस बयान के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स का इसको लेकर रिएक्शन सामने आना शुरू हो गया है। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर रिएक्शन देते हुए ये बात कही।

Aamir Khan Speak on PM Modi

आमिर खान ने की पीएम मोदी की तारीफ

आमिर खान का वेव्स 2025 समिट से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते नजर आए। उन्होंने कहा कि 'ये प्रधानमंत्री की शानदार पहल है। इससे हमारे देश के नौजवान अपनी कला और टैलेंट को फिल्मों, गेमिंग और एआई तक हर जगह दिखा सकते हैं। लगातार कोशिशों से वेव्स एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म बन सकता है। वेव्स फिल्मों, म्यूजिक, गेमिंग और टेक्नोलॉजी को एक साथ लाने का शानदार मंच है।' आमिर खान के इस बयान को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। इस बयान से ये भी साफ है कि आमिर इस इवेंट को इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर मानते हैं।

End of Feed