Waris Pathan on Javed Akhtar Statement: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी फिल्म या किसी गाने से जुड़ा नहीं, बल्कि भगवान राम को लेकर उनकी कही एक बात से शुरू हुआ है। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान जावेद ने राम के महत्व पर अपनी राय रखी थी। उनके इस बयान के बाद अलग-अलग रिएक्शन सामने आने लगे हैं। अब AIMIM नेता वारिस पठान (Waris Pathan) ने भी इस पर सवाल उठाते हुए गीतकार पर निशाना साधा है। तो चलिए जानते हैं वारिस पठान ने बयान पर क्या रिक्शन दिया है।
'सुर्खियों में रहने की आदत है', जावेद अख्तर पर वारिस पठान का तंज, भगवान राम को लेकर कही थी ये बात (Image Source: IMDb)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:"मदद के लिए पैसे दिए, फिर वापस ले लिए...", Sharad Kapoor की बेबसी का फायदा उठा रहे व्यूज के भूखे
जावेद अख्तर के बयान पर वारिस पठान ने क्या कहा?
लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह जावेद अख्तर का अभी हाल ही में दिए बयान पर आया वारिस पठान का रिएक्शन है। जावेद अख्तर ने कहा था कि भगवान राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि वो आदर्श, नैतिकता और जीवन जीने का एक तरीका हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राम किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं और उनका सार हर इंडियन के खून में है। जावेद के इसी बयान पर रिएक्शन देते हुए वारिस पठान ने तंज कसा। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सवाल किया कि आखिर जावेद अख्तर हर किसी का खून जांचने के लिए कौन सी किट लेकर आए थे? पठान ने आरोप लगाया कि जावेद की ऐसी टिप्पणियां सुर्खियों में बने रहने के लिए होती हैं। उन्होंने कहा कि जावेद खुद को नास्तिक बता चुके हैं, इसलिए उनकी बातों को ज्यादा तवज्जो नहीं देनी चाहिए।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:TIME100 Next India: आर्यन खान की कामयाबी पर खुशी से झूमीं गौरी खान, शाहरुख के बेटे ने बढ़ाया परिवार का मान
बयानों की वजह से खबरों में रहते हैं जावेद अख्तर
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब जावेद अख्तर के किसी बयान को लेकर इतनी चर्चा हो रही है। पहले भी जावेद अख्तर के बयान पर सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है। नेता वारिस पठान के रिएक्शन पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
