War 2 Teaser: ऋतिक रोशन को धांसू एक्शन करते देखकर कूद पड़ीं सबा आजाद-सुजैन खान, दिए ऐसे रिएक्शन

Saba-Sussanne on War 2 Teaser: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 का टीजर कुछ देर पहले ही दर्शकों के सामने आया है, जिस पर सबा आजाद और सुजैन खान ने जबरदस्त रिएक्शन्स दिए हैं। सबा और सुजैन ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्हें वॉर 2 का टीजर काफी पसंद आया है और वो इस मूवी के लिए एक्साइटेड हैं।

Saba-Sussanne on War 2 Teaser: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म वॉर 2 का टीजर दर्शकों के सामने है, जिसने सभी की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। फिल्म वॉर 2 के टीजर में ऋतिक-जूनियर एनटीआर के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल रही है और ये दोनों ही कलाकार शानदार एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं। फिल्म वॉर 2 का टीजर देखने के बाद दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं और मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं। आम पब्लिक के साथ-साथ ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और पूर्व पत्नी सुजैन खान ने वॉर 2 के टीजर पर रिएक्शन्स दिए हैं। इनके रिएक्शन्स से साफ है कि इन्हें भी वॉर 2 का बेसब्री से इंतजार है।

War 2

सबा आजाद ने वॉर 2 टीजर की तारीफ करते हुए लिखा है, 'लेट्स गो, लेट्स गो, लेट्स गो....।' तो वहीं सुजैन खान ने लिखा है, 'क्या कमाल का टीजर है.... मुझे ये आउट ऑफ द वर्ल्ड लगा। तुम और जूनियर एनटीआर टीजर में कमाल के लग रहे है।'

End of Feed