War 2: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Junior Ntr) की फिल्म वॉर 2 को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। वॉर 2 स्पाई थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में अब कियारा आडवाणी की एंट्री हुई है। कियारा के लिए बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वॉर 2 इस समय का सबसे चर्चित प्रोजेक्ट है। फिल्म में कियारा की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
Hrithik Roshan and Junior Ntr (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें -Adipurush B.O Collection Day 1: प्रभास की फिल्म को मिली बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, आदित्य चोपड़ा अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। कियारा, ऋतिक और जूनियर एनटीआर पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। स्पाई यूनिवर्स में कियारा को देखने बेहद दिलचस्प होगा। फैंस जानने के लिए उत्सुक है कि उनका क्या रोल होगा। वाइआरएफ स्पाई यूनिवर्स में एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान जैसी फिल्में शामिल हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।
वॉर 2 में नजर आएंगे ऋतिक- जूनियर एनटीआर
ऋतिक ने बताया था कि जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के लिए बहुत ही एक्साइटेड हूं। एक्टर ने इसके बारे में IIFA 2023 में की थी। इसके अलावा एक्टर ने जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में बधाई दी थी। जूनियर एनटीआर वॉर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच पर टक्कर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। वॉर साल 2019 में रिलीज हुई थी। वॉर में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर लीड रोल में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
