'वॉर 2' से डर कर भागी विवेक अग्निहोत्री की 'द दिल्ली फाइल्स', जानें अब कब होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2025, 08:47 AM IST

The Delhi Files Release Date Change: विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म द दिल्ली फाइल्स (The Delhi Files) रिलीज डेट बदली जा रही है। इसको लेकर विवेक अग्निहोत्री ने अभी हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। पहले फिल्म द दिल्ली फाइल्स 'वॉर 2' के साथ बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी।

The Delhi Files Release Date Change: फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की अपकमिंग मूवी द दिल्ली फाइल्स (The Delhi Files) को लेकर सुर्खियों में हैं। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की काफी चर्चा शुरू हो गई है। नाम के ऐलान के बाद से इसके लेकर विवाद चल रहा है। इसी बीच द दिल्ली फाइल्स की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यह फिल्म पहले 15 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसमें देरी हो सकती है। विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में DNA को दिए इंटरव्यू में देरी की वजह बताई। जानें, क्या है नया अपडेट।

The Delhi Files Release Date Change

'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज डेट हुई चेंज

विवेक अग्निहोत्री की द दिल्ली फाइल्स एक बार फिर चर्चा में है, इसकी वजह है रिलीज डेट का बदलना। DNA को दिए इंटरव्यू में विवेक ने कहा, 'हमने पिछले साल 15 अगस्त की डेट फिक्स की थी, लेकिन हमारे प्रोडक्शन डिजाइनर राजत पोदार (Rajat Podar) का निधन हो गया, जिससे शेड्यूल बिगड़ गया। अब हम थोड़े पीछे चल रहे हैं। मेरे लिए डेट से ज्यादा फिल्म मायने रखती है। अगर 15 अगस्त को रिलीज न भी हुई, तो उसके आसपास आएगी। रिलीज में ज्यादा देरी नहीं होगी।' द दिल्ली फाइल्स का इंतजार कर रहे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

End of Feed