Vivek Agnihotri got death threats: बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पिछले कुछ दिनों से लगातार पठान के मेकर्स पर हमलावर हैं। विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) का आरोप है कि पठान (Pathaan) के मेकर्स भारतीय समाज को दूषित करने की कोशिश कर रहे हैं और फिल्मों के माध्यम से अश्लीलता फैला रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री पिछले कुछ समय से लगातार पठान के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, जिस कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। लोग उनके पुराने बयानों को शेयर कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि जब वो हेट स्टोरी जैसी फिल्म बना रहे थे, तब भारतीय समाज का कितना कल्याण हो रहा था।
Pathaan विवाद पर बोलने वाले Vivek Agnihotri को मिली जान से मारने की धमकी, डायरेक्टर ने शेयर किए स्क्रीनशॉट्स
आलोचनाओं का ये तरीका फिर भी ठीक था लेकिन जब से बात विवेक अग्निहोत्री की बेटी पर आई है, तब से डायरेक्टर परेशान हैं। बीते कुछ दिनों से लोग उनकी बेटी की फोटो शेयर कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि उनकी बेटी भगवा बिकिनी में तस्वीरें शेयर करे तो ठीक लेकिन दीपिका (Deepika Padukone) भगवा बिकिनी पहने तो गलत कैसे?
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बताया है कि बेटी पर वार करने के बाद लोग अब उन्हें जान से मारने की धमकी भी देने लगे हैं। विवेक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, जिनके अनुसार लोग उन्हें भद्दी-भद्दी गालिया दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एक व्यक्ति ने विवेक को पर्सनली कमेंट करते हुए लिखा है, 'मैं ढूंढ रहा हूं तुझे... तेरे घर में घुसकर तेरा भेजा उड़ाऊंगा...।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'तेरी बेटी करे तो ठीक है, कोई और करे तो वो गलत है।'
Badshah was right. There is negativity on social media. (But we are positive). t.co/1tU6cTGsnx
— ANI (@ANI) Dec 31, 2022
विवेक अग्निहोत्री ने 2022 में द कश्मीर फाइल्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी, जो बीते साल की सबसे प्रॉफिटेबल मूवी थी। आपका पठान विवाद पर क्या सोचना है और विवेक को मिलने वाली धमकियों को आप कैसे देखते हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
