विवेक अग्निहोत्री ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' को बताया बकवास, बोले-

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 10:29 AM IST

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण को बकवास बताते हुए कहा कि वो कभी इस शो में नजर नहीं आएंगे। जानें उन्होंने शो को लेकर क्या कहा।

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण का सातवां सीजन चल रहा है। शो के अब तक के सीजन की तरह इस सीजन को भी काफी पसंद किया जा रहा है और शो में अब तक कई टॉप एक्टर्स भी नजर आ चुके हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने शो की काफी आलोचना की।

Koffee With Karan 7

Koffee With Karan 7

कही ये बात

फिल्म द कश्मीर फाइल्स के निदेशक ने शो की आलोचना करते हुए इसे बकवास बताया। उन्होंने कहा कि यह शो बकवास है और वो कभी भी इसमें नजर नहीं आएंगे। उनका कहना है कि शो का पूरा फोकस लोगों की सेक्स लाइफ पर है। एक न्यूज पोर्टल के साथ हुए इंटरव्यू में विवेक से इस शो का हिस्सा बनने के बारे में पूछा गया। उनसे पूछा गया कि क्या कभी उन्हें इस शो में शामिल होने का इंविटेशन मिला? इसपर विवेक ने कहा कि वो कभी इस शो में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उनके पास योगदान करने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि वह अब मिडल एज से ज्यादा हो गए हैं और उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि सेक्स उनके जीवन की प्राथमिक चिंता नहीं है और उस शो में वहां बैठना उन्हें अजीब लगेगा क्योंकि यह बहुत आर्टिफिशियल है।

End of Feed