CJP Protest: सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की अगुवाई में चल रहा प्रदर्शन अब बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी के चलते भी चर्चा में है। नसीरुद्दीन शाह के बाद सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) शुक्रवार शाम मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे। उन्होंने अभिजीत दिपके, सौरव दास और सीजेपी के अन्य सदस्यों के साथ मंच शेयर किया है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर धड़लले से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मैं तुम्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं...' CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए Naseeruddin Shah, अभिजीत दिपके को लेकर कह दी बड़ी बात)
सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए विशाल ददलानी-शबाना आजमी (pic credit-instagram)
सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए विशाल ददलानी
CJP की ओर से चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जेल भरो आंदोलन’ किया जा रहा है। विशाल ददलानी ने प्रदर्शन में युवाओं की बड़ी संख्या देखकर खुशी जताई और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक मजेदार नारा भी लगाया। विशाल ददलानी शुक्रवार शाम शिवाजी पार्क पहुंचे। उन्होंने अभिजीत दिपके, सौरव दास और CJP के दूसरे सदस्यों के साथ मंच साझा किया। युवाओं की बड़ी भीड़ देखकर उन्होंने खुशी जताई। अपने भाषण में विशाल ददलानी ने कहा, 'आप लोगों की वजह से पूरा आसमान रोशन हो चुका है। भारत का भविष्य दिख रहा है। यह इतना सुंदर दृश्य है। दिल्ली में इनके साथ होने का मौका नहीं मिला, लेकिन यहां होने का मौका मिल रहा है। यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा, जब तक ‘गो ज्ञानू गो’।'बता दें कि दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी भी अभिजीत दिपके और CJP के सदस्यों के साथ प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने इससे पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP के छात्र प्रदर्शन का भी समर्थन किया था। दूसरी ओर, उनके पति और गीतकार जावेद अख्तर ने भी एक्स पर पोस्ट के जरिए प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। इससे पहले नसीरुद्दीन शाह ने भी शिवाजी पार्क में अभिजीत दिपके से मुलाकात की थी। उन्होंने देश में बदलाव के लिए किए जा रहे उनके प्रयासों की तारीफ की। साथ ही नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दिपके को गले भी लगाया। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
