Virat Kohli Birthday: 'जब कोई बात बिगड़ जाए'! विराट कोहली के मुश्किल समय में अनुष्का ने इस तरह बढ़ाया हौसला

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 5, 2022, 10:25 AM IST

Virat Kohli Birthday, Anushka Sharma and Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज 5 नवंबर 2022 को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन के मौके पर दुनिया भर के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा उनकी मुश्किल घड़ी में भी कदम से कदम मिलाती आई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • अनुष्का और विराट की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं।
  • मुश्किल समय में दोनों एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं।

Virat Kohli Birthday: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के पति विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2022 को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli Birthday) ने अपनी शानदार फॉर्म के चलते खूब वाहवाही बटोरी है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड-कप 2022 में उनकी पारी के लिए दुनियाभर में विराट की सराहना की गई। हालांकि हम सभी यह जानते हैं कि किसी के अच्छे समय में तारीफ करने के लिए लाखों लोग आगे आ जाते हैं, लेकिन बुरे समय में हौसला बढ़ाने वाले काफी कम ही हमारी जिंदगी में होते हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma

Virat Kohli Birthday: Virat Kohli and Anushka Sharma

विराट कोहली की जिंदगी में उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने हर मोड़ पर उनका साथ दिया है। उनके बुरे समय में वह उनकी ढाल की तरह उनके साथ नजर आई हैं। जब-जब लोगों परेशानी में विराट कोहली इमोशनल हुई तो उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा उनके साथ कदम से कदम मिला चलती आई हैं। कुछ समय पहले जब विराट ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास दिया तो अनुष्का शर्मा का ये नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

End of Feed