Virat Kohli and Anushka Sharma Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने मां बनने का फर्ज अदा कर रही हैं, और फिल्मों से जरा दूरी बनाई हुई है। 1 मई 2023 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का 35वां जन्मदिन है। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिलने वाली हैं। अनुष्का शर्मा के लाखों चाहने वाले हैं। इसके साथ ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आती है। दोनों की लव स्टोरी किसी बॉलीवुड फिल्म से कम नहीं हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक साथ करीब 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों ने बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह अपने रिलेशनशिप की शुरुआत की, जिसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आइए एक बार विराट और अनुष्का की लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।
virat kohli and anushka sharma love story
फिल्मी अंदाज से हुई शुरुआत
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी। दोनों एक शैम्पू कंपनी के लिए एड कर रहे थे। विराट ने खुलासा किया था कि अनुष्का से मिलने से पहले वह काफी नर्वस थे, हालांकि सेट पर एक्ट्रेस ने उनकी काफी मदद की। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से मिलना-जुलना शुरू किया और फिर रिलेशनशिप में आ गए। विराट और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर एक साथ काफी वायरल होती थीं, हालांकि पहली बार साल 2014 में अनुष्का शर्मा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा करते हुए कहा था, 'हम दो नॉर्मल लोग एक रिलेशनशिप में हैं, इसके अलावा कोई और बड़ी बात नहीं है।'
चोरी-छिपे हुई शादी
11 दिसंबर 2017 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी का किसी को कोई अंदाजा नहीं था। इस शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। शादी के बाद कई साल तक दोनों मां-बाप बनने का इंतजार कर रहे थे, इस वजह से सोशल मीडिया पर दोनों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2021 में विराट-अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया था। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर कई दफा कपल्स गोल सेट करते नजर आते हैं।
