Ajay Devgn ने FDA के नोटिस को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 'बोलो जुबां केसरी' विज्ञापन पर बढ़ी मुश्किलें

Ajay Devgn FDA Case: पान मसाला के सरोगेट विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे कानूनी मुश्किलों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई के बाद मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है।

Ajay Devgn FDA Case: पान मसाला और गुटखा जैसे उत्पादों पर महाराष्ट्र में बैन है, लेकिन इनके अप्रत्यक्ष प्रचार को लेकर विवाद लगातार सामने आते रहे हैं। अब इस मामले में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का नाम सामने आया है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने विमल इलायची के विज्ञापन को पान मसाला का अप्रत्यक्ष प्रचार मानते हुए तीनों सितारों को 11 अगस्त को नोटिस जारी किया था। FDA का आरोप है कि इलायची के नाम पर विमल पान मसाला को प्रमोट किया जा रहा है। विज्ञापन में अजय देवगन का मशहूर डायलॉग 'बोलो जुबां केसरी' भी लंबे समय से पान मसाला के प्रचार से जुड़ा रहा है। इसी तरह के सरोगेट एडवर्टाइजिंग को लेकर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने सख्त रुख अपनाया है। यह मामला सिर्फ विज्ञापन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब कानूनी कार्रवाई के अगले पड़ाव पर पहुंच गया है।

Ajay Devgn FDA Case

विमल के विज्ञापन पर अजय देवगन का बड़ा कदम, FDA के नोटिस के खिलाफ पहुंचे हाईकोर्ट (Image Source: vimal elaichi ad)

FDA ने मांगे विज्ञापन के कॉन्ट्रैक्ट और फीस से जुड़े दस्तावेज

महाराष्ट्र FDA ने अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ से विज्ञापन से जुड़े कई दस्तावेज मांगे थे। इनमें विज्ञापन के कॉन्ट्रैक्ट, उन्हें दी गई फीस और प्रचार सामग्री से संबंधित जानकारी शामिल थी। इसके साथ ही FDA ने तीनों से विज्ञापन हटाने के लिए भी कहा था। सूत्रों के मुताबिक, तीनों सितारों ने इस मामले में अपना बयान दर्ज कराया है। हालांकि, FDA ने उनके जवाबों की समीक्षा करने के बाद नियमों के उल्लंघन का निष्कर्ष निकाला है।

End of Feed